फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   4.50 million loot petrol pump salesmen

पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 4.50 लाख की लूट

Mon, 26 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
4.50 million loot petrol pump salesmen
युवक का शव पेड़ से लटकता मिला - फोटो : amarujala
मेरापुर थाना क्षेत्र के चंदुइया में सोमवार को बाइकर्स लुटेरों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 4.50 लाख रुपया लूट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। संदेह होने पर सेल्समैन को हिरासत में ले लिया है। एटा जिले के थाना व कसबा मलावन निवासी अजीत सिंह का फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के अचरा बाजार में पेट्रोल पंप है। यहां मैनेजर के रूप में
विज्ञापन


अजीत सिंह का साला मैनपुरी के धारव निवासी जसवंत सिंह एवं सेल्समैन के रूप में एटा के सकीट थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी पिंटू कुमार कार्यरत हैं। सोमवार दोपहर  मैनेजर जसवंत सिंह एवं सेल्समैन पिंटू स्कार्पियो से रुपये जमा करने के लिए गांव चंदुइया स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में गए। गाड़ी खड़ी करने के बाद जसवंत सिंह बैंक में चले गए,
विज्ञापन


जबकि सेल्समैन रुपयों से भरा बैग लेकर बैंक में जाने लगा। इसी बीच दो बाइकों पर सवार चार लुटेरे आए। एक लुटेरा बाइक से नीचे उतरा और तमंचा लगाकर पिंटू से बैग छीन लिया। इसके बाद वे सभी भाग निकले। पिंटू के शोर मचाने पर जसवंत सिंह व अन्य लोग बैंक से बाहर आए। सूचना पर एसओ मेरापुर संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे । मैनेजर ने बताया कि बैग
विज्ञापन
विज्ञापन


में  4,51,850 रुपये थे। कुछ देर बाद एएसपी अशोक कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पिंटू को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान बैंक का सीसीटीवी खराब पाया गया। शाम को पेट्रोल पंप मालिक अजीत सिंह ने तहरीर दी। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed