{"_id":"5cc9d84cbdec22072d1b7df7","slug":"31556731980-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइवर क्राइम के मास्टर माइंड ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साइवर क्राइम के मास्टर माइंड ने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कार्रवाई न होने से साइबर क्राइम के मास्टर माइंड अपना जाल फैलाते जा रहे हैं। कभी एटीएम कार्ड का कोड पूछकर तो कभी ऋण के नाम पर भोलेभाले लोग ठगे जा रहे हैं। पुलिस के सुनवाई न करने पर बुधवार को दो मामले एसपी के पास पहुंचे। इनमें 88 हजार रुपये ठगी की गई। एसपी ने दोनों मामलों में जांच के आदेश दिए हैं।
शहर के मोहल्ला रेटगंज सोसायटी स्ट्रीट निवासी इमरान खां ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया कि उनका बद्रीविशाल डिग्री कालेज स्थित स्टेट बैंक में बचत खाता है। इसका उनके पास एटीएम कार्ड भी है। 26 अप्रैल की रात उनके खाते से चार बार में 40 हजार रुपये निकल जाने के मैसेज मोबाइल पर आए।
इसके बाद उन्होंने कस्टमर केयर के नंबर पर बात की। वहां से एटीएम से ट्रांजेक्शन रोक दिया गया। इस मामले में एसपी ने शहर कोतवाल को कार्रवाई के आदेश दिए।
मोहम्मदाबाद कस्बा के मोहल्ला रोहिला निवासी धर्मेंद्र सिंह ने एसपी से शिकायत की कि उनके पास 19 अप्रैल को एक फाइनेंस कंपनी का फोन आया कि वह चार लाख रुपये का ऋण ले सकते हैं। फोन करने वाले ने फाइल तैयार करवाने के लिए 5600 रुपये अपने खाते में डालने को कहा।
विज्ञापन
ऋण की जरूरत होने से उन्होंने रुपये बताए गए खाता नंबर में डाल दिए। इसके बाद 22 अप्रैल को उन्हें फोन पर फाइल तैयार होने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कहा कि 16500 रुपये बताए गए एकाउंट में जमा कर दो, इसके बाद ऋण के चार लाख रुपये उनके खाते में पहुंच जाएंगे।
23 अप्रैल को कमीशन के नाम पर उनसे 25930 रुपये उसी खाते में डलवाए गए। 24 अप्रैल को फिर 12 प्रतिशत रुपये जमा करने को कहा गया। उन्होंने असमर्थता जताई तो ऋण देने से उसने मना कर दिया। इससे ऋण के नाम पर उनसे 48030 रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस अधीक्षक डा.अनिल मिश्र ने मामले की जांच कार्रवाई के आदेश दिए।
एक के खाते से 40 हजार उड़ाए, दूसरे से 48 हजार ठगे
एसपी ने दोनों मामलों में दिए जांच के आदेश