{"_id":"5c796adebdec227f1c76cb22","slug":"201551461086-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के पास फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी के पास फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के रायपुर चौकी से सटे फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल पार कर ले गए। इससे गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंचे एसओ ने तीन दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
नगला ताड़ गांव निवासी स्वदेश शाक्य का रायपुर चौकी से सटे ही ऊपरी मंजिल पर फोटो स्टूडियो है। गुरुवार देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। इसके बाद चोर दुकान से लैपटॉप, कंप्यूटर और नगदी आदि चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर स्वदेश शाक्य स्टूडियो पहुंचे।
इस दौरान जसमई व्यापार मंडल (कंछल गुट) के अध्यक्ष विमल गुप्ता और जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल (मिश्र गुट) संजीव मिश्र बॉबी आदि व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए व्यापारियों ने आरोप लगाया कि रायपुर चौकी में रात के समय कोई सिपाही तक नहीं रहता है। इसके बाद व्यापारियों ने जाम लगा दिया। एसओ वेदप्रकाश मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में व्यापारियों को समझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने तीन दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। दुकानदार स्वदेश शाक्य की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। स्वदेश शाक्य ने बताया कि चोर पांच हजार रुपये, दो लैपटॉप, एक एलईडी, इनवर्टर और दो सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गए हैं। दोपहर करीब 12 बजे जसमई बाजार खोला गया।
रायपुर चौकी के पास चोरी की वारदात होने से खफा व्यापारियों को एसओ वेदप्रकाश पांडेय ने आश्वासन दिया कि मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने घटना की जानकारी सीओ सिटी रामलखन सरोज को भी दी। साथ ही सिपाही माताप्रसाद को रात में चौकी में ही रुकने के निर्देश दिए। चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह को भी कार्रवाई कराने की उन्होंने चेतावनी दी।
चौकी के पास फोटो स्टूडियो से चोरी, व्यापारियों ने लगाया जाम
दो लैपटाप, नगदी समेत लाखों का माल पार, रिपोर्ट दर्ज
व्यापारियों ने बाजार बंद कर खुलासे की उठाई मांग
एसओ ने तीन दिन में घटना का खुलासा करने का दिया आश्वासन