फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जाम और पथराव में 28 नामजद और 35 अज्ञात पर मुकदमा

जाम और पथराव में 28 नामजद और 35 अज्ञात पर मुकदमा

Mon, 01 Apr 2019 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
जाम और पथराव में 28 नामजद और 35 अज्ञात पर मुकदमा
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरहास कन्हैया स्थित कोल्ड स्टोरेज में गार्ड का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगाकर पुलिस पर पथराव किया था। इस मामले में पुलिस ने 28 नामजद व 35 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसकी जांच चल रही है। इससे पहले कोल्ड स्टोरेज मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी सुखेंद्र सिंह मुरहास कन्हैया स्थित कोल्ड स्टोरेज में गार्ड था। शनिवार को कोल्ड स्टोरेज के कार्यालय में उसका शव फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में उसके परिजनों व अन्य लोगों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा कर जाम लगा दिया था। इसमें परिजनों ने पुलिस पर पथराव भी किया था। इसी के चलते रविवार रात में उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह जादौन ने अनूप कुमार, दन्नू, टीपू उर्फ सावंत, शिवकुमार, सुधीर उर्फ कबूतरा, अजीत कुमार, संदीप कुमार, ओमवीर, शुभम कुमार, नन्हें, विकास, रामू मास्टर, रवींद्र, रविनाथ, देवेंद्र, नीलेश, रिंकू, गंगा सिंह, दिवारी लाल, महानंद, अमन कुमार निवासी रतनपुर, आनंद, अनूप कुमार, सचिन, कन्हैया पुत्र दीपू, रंजीत निवासी रतनपुर और मीरपुर निवासी जितेंद्र, सत्यपाल उर्फ पप्पू, बबलू निवाली बिड़हैल के अलावा 35 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले कोल्ड स्टोरेज मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उसमें कोल्ड स्टोरेज मालिक प्रसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह यादव का नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed