{"_id":"5c9d0578bdec2214107d11e2","slug":"191553794424-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला देवी मंदिर में व्यापारी की पत्नी की चेन तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीतला देवी मंदिर में व्यापारी की पत्नी की चेन तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर देवी मंदिर में दर्शन करने आई व्यापारी की पत्नी के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ दी। चेन उतारते समय महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने तीन महिलाओं को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला साहबगंज चौराहा निवासी डेकोरेशन व्यापारी रवि चौरसिया की पत्नी रश्मि चौरसिया गुरुवार को सास संतोष कुमारी पत्नी सुकेशचंद्र के साथ होलिकाष्टमी के अवसर पर शीतला देवी मंदिर बढ़पुर में लाइन में लगी थी। रश्मि के मुताबिक पीछे खड़ी महिलाओं ने उसके गले की चेन तोड़ दी। वह चेन उतार रही थीं तभी एक दुकानदार ने देख लिया और आवाज लगा दी, तो उसने चेन पकड़ ली। शोर होने पर आसपास के लोगों ने तीन महिलाओं को पकड़कर मंदिर के बाहर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी मिलने पर आवास विकास चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर कुमार तीनों महिलाओं और रश्मि व संतोष कुमारी को लेकर कोतवाली पहुंचे। वहां महिलाओं बताया कि वह लोग आजमगढ़ जिले की रहने वाली हैं। रश्मि ने बताया कि उसकी ससुराल साहबगंज चौराहा में है और वह पति के साथ हरदोई में रहती है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि रश्मि के जेठ राजीव कुमार ने जिला आजमगढ़ के थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव अहमदी हाल निवासी और वर्तमान में कोतवाली कन्नौज के मोहल्ला कसाई में रहने वाली गीता देवी, सुमन देवी और सुधा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।