Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Company employee's mobile hacked; Rs 1.44 lakh siphoned off

Rewari News: कंपनी कर्मचारी का मोबाइल हैक कर निकाले 1.44 लाख

Tue, 03 Nov 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Company employee's mobile hacked; Rs 1.44 lakh siphoned off
खोल। निजी कंपनी के कर्मचारी ढाणी सुंदरोज निवासी दीपक का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उनके यस बैंक खाते से चार बार में 1 लाख 44 हजार 813 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अक्तूबर की रात 10 बजे वह खाना खाने के बाद वह सो गया। सुबह करीब 4 बजे अलार्म बजने पर उसकी नींद खुली तो मोबाइल पर 5-6 अनजान नंबरों से मिस्ड कॉल आई हुई थीं।
विज्ञापन

वह फोन में आई कॉल चेक कर रहा था, इसी दौरान बैंक के कस्टमर केयर से कॉल आई। बैंक की ओर से बताया गया कि उसके खाते से कुछ ट्रांजेक्शन हुई हैं। इसके बाद उसने खाते की जांच की तो चार बार में कुल 1,44,813 रुपये निकाले जाने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनका मोबाइल हैक हो गया था और उसे इसकी जानकारी भी नहीं हुई। मोबाइल में आई कॉल और खाते से हुई ट्रांजेक्शन की सूचना मिलने के बाद उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। उसने तुरंत 1930 पर शिकायत की।
पीड़ित ने शिकायत में खाते से हुई चारों ट्रांजेक्शन का विवरण भी दिया है। पहली ट्रांजेक्शन 15,164 रुपये की मेक माय ट्रिप के नाम पर हुई। दूसरी बार मेक माय ट्रिप इंडिया फ्लाइट के नाम से 16,334 रुपये और तीसरी बार इसी नाम से 18,542 रुपये निकाले गए।

इसके अलावा अलीबाबा नाम के खाते में 94,773 रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। इस तरह खाते से कुल 1,44,813 रुपये निकल गए। दीपक ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed