{"_id":"6aea22ce53126ecdb40bdb47","slug":"four-accused-in-online-betting-case-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-181599-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ऑनलाइन सट्टेबाजी के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ऑनलाइन सट्टेबाजी के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बैंक के दस्तावेज और क्यूआर कोड भी बरामद किए हैं।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोगों के नाम पर बैंक खाते व सिम कार्ड लेते थे। उनकी पासबुक, चेकबुक, सिम व बैंकिंग विवरण साइबर अपराध में उपयोग करते थे। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी में संलिप्त लोगों को दस्तावेज, सिम उपलब्ध कराए जाते थे।
इन खातों के जरिये धनराशि का लेनदेन होता था। बरामद रजिस्टर में 63 बैंक खातों के विवरण मिले हैं। समन्वय पोर्टल की जांच में कुछ खातों के विरुद्ध अन्य राज्यों में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतें भी पाई गईं।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से 24 क्यूआर कोड, आठ बैंक पासबुक, तीन चेकबुक, आठ आधार कार्ड, तीन पैनकार्ड, सात सिम, तीन एटीएम कार्ड, एक रजिस्टर व पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।
सीओ सदर मनोज रघुवंशी ने बताया कि संग्रामगढ़ के जलेसरगंज निवासी अंकित पटेल, बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित गोनिया छपरा निवासी शेखर सिंह, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई निवासी सागर व जेठवारा के खटवारा निवासी अंकुश वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि बरामद उपकरण व दस्तावेज अंकित के घर से मिले हैं। अंकित की निशानदेही पर तीन आरोपियों को संग्रामगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया है।