{"_id":"5c781b47bdec22738e36c086","slug":"181551375175-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के घर से 16 हजार रुपये व जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के घर से 16 हजार रुपये व जेवर चोरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी कोहना (असगर रोड) मोहल्ला में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। स्व. सीताराम बाल्मीकि की पत्नी कविता देवी अपने पुत्र अमर कुमार के साथ रहती हैं।
बुधवार को वह बेटे के साथ पक्कापुल में रहने वाले रिश्तेदार के यहां जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। गुरुवार सुबह बेटा अमर घर पहुंचा तो मुख्यगेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला तोड़कर चोरी नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। सूचना पर मां कविता देवी भी पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि चोर 16 हजार रुपये, एक सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी और पायलें चोरी कर ले गए। बताया कि सुबह ही पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस आई नहीं। ब्यूरो