{"_id":"5c46002fbdec22739a5be56f","slug":"181548091439-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकपाल से मारपीट, तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकपाल से मारपीट, तहरीर
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर में डाकपाल से पड़ोसी गांव के एक युवक ने मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच कर रही है।
डाक विभाग ने गांवों में छोटे- छोटे पोस्ट ऑफिस खोले हैं। इसमें एक-एक डाकपाल की संविदा पर नियुक्ति की है। इसी के तहत मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर के पोस्ट ऑफिस में मनोज कुमार डाकपाल के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह अपने कार्यालय में बैठ कर सरकारी काम रहे थे। तभी पड़ोसी गांव बहराम नगर निवासी एक युवक डाक घर आया। उसने डाकपाल मनोज से अपना आधार कार्ड आने की जानकारी ली।
मनोज ने बताया कि अभी आधार कार्ड नहीं आया है। इससे युवक नाराज हो गया और डाकपाल से अभद्रता करने लगा। जब डाकपाल ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। डाकपाल ने इसकी शिकायत कोतवाली में दी। मदनपुर चौकी प्रभारी ने हमलावर युवक को हिरासत में लिया है। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। डाकपाल मनोज ने सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।