फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   विवाहिता का कमरे में लटका मिला शव, हत्या का आरोप

विवाहिता का कमरे में लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Sat, 06 Apr 2019 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता का कमरे में लटका मिला शव, हत्या का आरोप
शहर कोतवाली के मोहल्ला अंडियाना में शनिवार सुबह महिला कमरे में फंदे पर लटकी मिली। पति ने शव उतार कर चारपाई पर रख दिया। जानकारी पर आए मायके वालों का ससुराल वालों से विवाद हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


अन्य ससुराल वाले वहां से भाग गए। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।


जिला व थाना कन्नौज के कांशीराम कालोनी निवासी मोहम्मद वसीर ने पुत्री साइमाबानो (25)की शादी 31 अगस्त 2018 को फर्रुखाबाद कोतवाली के मोहल्ला अंडियाना निवासी नूर मोहम्मद के पुत्र ताज मोहम्मद से की थी।
विज्ञापन


ताज मोहम्मद की यह दूसरी शादी थी। शुक्रवार की रात सायमा का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। पति ने शव उतार कर चारपाई पर लिटा दिया। किसी पड़ोसी ने घटना की जानकारी साइमा के पिता को फोन पर रात में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह रिश्तेदारों के साथ शनिवार सुबह पुत्री के घर आए। पुत्री का शव देखकर ससुराल वालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाने लगे। इसको लेकर साइमा के मायके और ससुराल वालों में विवाद होने लगा।

पिता मोहम्मद वसीर की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंर्ची तब तक पति को छोड़कर अन्य सभी लोग भाग गए। पुलिस ने साइमा के पति ताज मोहम्मद को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।

मृतका के जीजा मोहम्मद राजू और मामा मोहम्मद मुशर्रफ ने बताया कि साइमा शादी से पूर्व प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। उसके पास करीब ढाई लाख रुपये और जेवर था। इसको देने के लिए ससुराल वाले दबाव बनाते और परेशान करते थे।


इसी कारण उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। साइमा की पीठ, हाथ नीला पड़ा हुआ है। पिता मोहम्मद वसीर ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दरोगा बलराज भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

महिला का कमरे में लटका मिला शव, हत्या का आरोप

मायके वालों का ससुराल वालों से हुआ विवाद, पति गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed