{"_id":"5c48a704bdec22738813a8ab","slug":"161548265220-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। प्राथमिक विद्यालय सरह के प्रधानाध्यापक पर शिक्षिका ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग में भेजने पर वहां से जांच कराने के निर्देश गए हैं। बीएसए रामसिंह ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।
राजेपुर ब्लाक के गांव गौरनपुरवा के प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका रीना पांडेय ने राज्य महिला आयोग को शिकायत भेेजी थी। इसमें प्राथमिक विद्यालय सरह प्रथम के प्रधानाध्यापक अमित मिश्रा पर कई माह से लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। कहा कि इसकी कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की। इससे नाराज होकर प्रधानाध्यापक उसको परेशान कर रहे हैं।
राज्य महिला आयोग ने इस संबंध में बीएसए से जांच आख्या मांगी है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक अमित मिश्र को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। बीएसए रामसिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक का जवाब अभी उनके पास नहीं आया है। जवाब संतोष जनक न होने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई होगी।