{"_id":"5cfe9b69bdec220771037420","slug":"1560189793930-farrukhabad-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौकी की मिठाई खाकर 30 से ज्यादा बराती बीमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लौकी की मिठाई खाकर 30 से ज्यादा बराती बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद क्षेत्र के खुड़ना धमगवां गांव से आई बरात में फूड प्वाइजनिंग से तीस से ज्यादा बरातियों की तबियत बिगड़ गई। कुछ लोग पेट दर्द से परेशान होकर रोड पर ही लेट गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ बराती रात में ही वापस चले गए।
शमसाबाद क्षेत्र के खुड़ना धमगंवा गांव निवासी भूप किशोर के बेटे गोपाल की शादी कमालंगज के गांव नौगवां निवासी बांकेलाल वर्मा की बेटी रेखा से तय हुई थी। रविवार को बरात नौगवां पहुंची। खाने की व्यवस्था घर के पास खाली पड़े प्लाट में टेंट लगाकर की गई थी।
रात 12.30 बजे बराती खाना खा ही रहे थे कि ज्यादातर बरातियों की हालत बिगड़ने लगी। कई तो दर्द की वजह से रोड के किनारे ही गिर पड़े। उन्हें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या हो गई। इससे चारों ओर भगदड़ मच गई। सतीश (25), दिव्या (18) पुत्री गोरेलाल व राधा (40) निवासी नौगवां को एंबुलेंस से सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया गया। बाद में आठ अन्य लोग पेट के दर्द की दवा लेने सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
दर्द से परेशान बराती रात में ही अपने घर लौट गए। पप्पू (42), पिंटू (14), नृपेंद्र(15), अमित (14), हुकुम (11), राजाराम (70), विमलेश (35) बीमार बरातियों ने शमसाबाद के निजी चिकित्सकों से इलाज करवाया। पप्पू ने बताया कि लौकी की मिठाई खाने के बाद ही लोगों की हालत बिगड़नी शुरू हुई थी। करीब तीस से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। किसी को उल्टी दस्त होने लगे तो कोई पेट दर्द से परेशान था।
फूड प्वाइजनिंग से 30 से ज्यादा बराती बीमार
तीन को सीएचसी में कराया गया भर्ती, कुछ रात में ही लौटे
शमसाबाद के खुड़ना धमगवां गांव से आई थी बारात