फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1.60 लाख की अवैध शराब समेत एक को पुलिस ने दबोचा

1.60 लाख की अवैध शराब समेत एक को पुलिस ने दबोचा

Thu, 29 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 40 पेटी अवैध शराब लेकर एटा जा रही कार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के समय नवाबगंज के गांव उम्मपुर के पास पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने उम्मरपुर गांव में दबिश दी। तभी अवैध शराब बनाने वाले दो सगे भाई भाग गए। वहां से पुलिस को 11 पेटी अवैध शराब, उपकरण, खाली बोतल और ढक्कन बरामद हुए। पुलिस शराब की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बता रही है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि एसपी संतोष मिश्रा के निर्देश पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने को बुधवार रात अभियान चलाया गया। नवाबगंज थानाध्यक्ष टीम के साथ उम्मरपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक कार आई। संदिग्ध होने पर एसओ ने कार को रोक लिया। कार रुकते ही उसमें बैठा एक युवक भाग गया। दूसरा युवक यदुवीर पुत्र दयाराम निवासी नगला लक्षी निवासी थाना अलीगंज जिला एटा को पकड़ लिया। कार में 40 पेटी अवैैध शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवक यदुवीर ने पूछताछ में बताया कि यह शराब वह उम्मरपुर निवासी सगे भाई ओमवीर और श्यामवीर से लेकर आया है। वह अवैध शराब बनाने का काम करते हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उम्मरपुर गांव में ओमवीर के मकान के पीछे खेत में दबिश दी। दोनों भाई वहां अवैध शराब बना रहे थे। पुलिस को देखकर वहां से भाग गए। मकान के पास खेत से करीब 11 पेटी अवैध शराब के पौव्वा, खाली ढक्कन, रेपर, होलोग्राम, यूरिया खाद व खाली शीशी बरामद हुए।
विज्ञापन


कुल 2448 शीशी अवैध शराब बरामद हुई है। इसकी बाजार में कीमत करीब 1.60 लाख रुपये है। भागने वाले दोनों भाई शराब माफिया हैं। यह अवैध शराब बनाकर तस्करी का काम करते हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए यदुवीर ने भागे साथी का नाम नरेश पुत्र रामभरोसे उर्फ शिव चरन बताया है। वह एटा जिले के थाना अलीगंज के गांव टपुआ का रहने वाला है। सीओ ने बताया कि चारो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। भागे आरोपी ओमवीर, श्यामवीर और नरेश को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी ओमवीर पर करीब 23 और श्यामवीर पर सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed