{"_id":"5bf6f4afbdec2241a004a62e","slug":"15429111992-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाईघाट पुल पर बाइक की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाईघाट पुल पर बाइक की चपेट में आकर बालक की मौत
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। ढाईघाट स्थित पक्केपुल पर बाइक की टक्कर से बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।
जिला एटा थाना नयागांव के रुस्तम नगर गांव निवासी रामसेवक अपने पुत्र विकास कुमार (8) और बड़े भाई रामस्वरूप के साथ बैल बेचने के लिए ढाईघाट पर लगे कार्तिक मेला में आए थे। रामसेवक के साथ गांव का ही छोटू पुत्र महिमाचंद्र भी था। विकास कुमार और छोटू ढाईघाट पर बने पक्केपुल पर घूमने के लिए चले गए। दोनों जब घूम रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से विकास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक रुखसार पुत्र अंसार निवासी घटियापुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और विकास के पिता व ताऊ मौके पर पहुंच गए। पुत्र का शव देख पिता और ताऊ बिलखने लगे। पुलिस ने घायल रुखसार को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। बाइक चालक रुखसार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस विकास के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सात बहनों में इकलौता था विकास
विकास कुमार के पिता रामसेवक ने बताया कि बेटा सात बहनों में इकलौता था। विकास ने जिद की तो वह उसे अपने साथ ढाईघाट ले आए। रामसेवक रोते हुए कह रहे थे कि यदि उन्हें पता होता तो वह उसे अपने साथ कभी नहीं लाते। अब वह अपनी पत्नी रामा देवी को क्या जवाब देंगे।