फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दस लाख के घोटाले में फंसे समिति के सचिव निलंबित

दस लाख के घोटाले में फंसे समिति के सचिव निलंबित

Wed, 21 Nov 2018 11:43 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। किसान सहकारी समिति उत्तरी और मिनी बैंक में दस लाख के घोटाले में सचिव निलंबित कर दिए गए। मामले की जांच जारी है। घोटाले की रकम बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


किसान सहकारी समिति उत्तरी में सचिव कुंवरपाल सिंह तैनात थे। समिति व उसकी मिनी बैंक में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर एडीसीओ विनोद कटियार ने जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में मिनी बैंक में चार लाख 25 हजार व समिति में पांच लाख 96 हजार की खाद बिक्री में घोटाला पाया गया।
विज्ञापन


एडीसीओ ने बताया कि अभी जांच जारी है। इसके अलावा घोटाले की रकम बढ़ने की आशंका है। जांच के दौरान वसूली की रसीद का विवरण नहीं दिया गया है। हालांकि मिनी बैंक चालीस लाख के मुनाफे में है। घोटाले की जांच के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीओ विनोद कटियार ने बताया कि सचिव कुंवरपाल को निलंबित कर दिया गया है। सहकारी समिति चंदुईया के सचिव जोगेंद्र सिंह को अतिरिक्त चार्ज के लिए आदेश जारी हुए हैं, लेकिन अभी उन्होंने चार्ज नहीं लिया है। इससे पहले कायमगंज स्थित किसान सहकारी समिति दक्षिणी में करीब 45 लाख रुपये का घोटाला पकड़ा गया था। उसमें भी सचिव पर निलंबन की कार्रवाई हुई थी। पूरे मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed