फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   लाइनमैन से हाथापाई, पीआरडी जवान से रायफल छीनने का प्रयास

लाइनमैन से हाथापाई, पीआरडी जवान से रायफल छीनने का प्रयास

Sat, 20 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम में लाइनमैन से ग्रामीणों की हाथापाई हो गई। सुरक्षा में तैनात पीआरडी के जवान की राइफल छीनने का प्रयास किया। जैसे तैसे मामला सुलझाकर एसडीओ अपने साथ तीन ग्रामीणों को थाने ले आए। यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सदरियापुर में शनिवार को एक लाख से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए बिजली विभाग के एसडीओ शरद प्रताप, जेई सुजीत कुमार गिरी और वेद प्रकाश गए थे। कनेक्शन काट कर टीम अपने साथ केबल लेकर जाने लगी। तभी कुछ ग्रामीणों ने टीम का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने लाइनमैन से हाथापाई कर दी। सुरक्षा में तैनात पीआरडी के जवान ने विरोध किया तो ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने पीआरडी जवान की राइफल छीनने का प्रयास किया। यह देखकर एसडीओ ने ग्रामीणों को समझाया। कुछ ग्रामीण थाने आ गए। थाने के गेट पर ग्रामीणों और टीम के सदस्यों में हाथापाई हो गई। इससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने स्थिति पर कंट्रोल किया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि बकायेदारों के कनेक्शन काटने के दौरान बिजली विभाग की टीम और ग्रामीणों में विवाद हो गया था। राइफल छीनने की बात सामने नहीं आई। फिलहाल ग्रामीणों ने बिल जमा करने का आश्वासन दिया। इस पर दोनों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed