फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband beaten up while visiting in-laws to bring his wife back; brother injured after being hit on the head with a brick.

Panipat News: पत्नी को लेने ससुराल गए पति की पिटाई, सिर में ईंट लगने से भाई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Husband beaten up while visiting in-laws to bring his wife back; brother injured after being hit on the head with a brick.
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र की जावा कॉलोनी नूरवाला में पत्नी को लेने ससुराल गए पति और उसके भाई-बहन पर ससुरालियों ने मिलकर हमला का दिया। दोनों भाइयों की पिटाई की। जिसमें ईंट लगने से एक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आसिफ ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। जिस कारण वह अपने मायके में रह रही हैं। रविवार को उनके पास उनके साढू उमर का फोन आया और उसने बात करने के लिए ससुराल में बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो ओसामा, अहसान, सोनू कलीम और उमर पहले से मौजूद थे। जैसे ही वह बात करने लगा तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

उसने तुरंत ही अपने भाई को इसकी सूचना दी। जिससे उनके भाई अशरफ और बहन भी वहां पहुंच गए। हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रोहतक भेज दिया। थाना प्रभारी बंशी लाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed