फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager's leg severed in collision between two motorcycles.

Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में किशोर का पैर क्षतिग्रस्त होकर हुआ अलग

Tue, 08 Sep 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager's leg severed in collision between two motorcycles.
निचलौल-सिसवा मार्ग पर खम्हौरा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

हादसे का आरोपी दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया
निचलौल। निचलौल-सिसवा मार्ग पर खम्हौरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार भोला (17) का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार ग्रामसभा ओड़वलिया निवासी भोला पुत्र रामकैलाश (17) अपने गांव के आर्यन पुत्र रामकिशुन (16) के साथ बाइक से किसी काम से सिसवा बाजार जा रहा था। अभी दोनों निचलौल-सिसवा मार्ग पर ग्रामसभा खम्हौरा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर पीछे बैठे भोला का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गया। दूसरा बाइक सवार हादसे के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर घायलों की चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने भोला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजे जाने की बात सामने आई है। वहीं बाइक चालक आर्यन को मामूली चोटें आईं। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के उपचार में सहयोग किया। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed