{"_id":"5bc0ebb7bdec22699072b580","slug":"15393698835-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच की औपचारिकता करने का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच की औपचारिकता करने का आरोप लगा किया हंगामा
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के कुड़री सारंगपुर गांव में जांच को गए डीडीओ कुछ देर बाद ही लौट गए। ग्रामीणों ने डीडीओ पर बिना जांच किए लौटने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद डीएम से शिकायत की।
कुछ दिन पहले कुड़री सारंगपुर के करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान विकास कार्य नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह पड़ोसी ग्राम पंचायत अमृतपुर कटरी में विकास कार्य कराता है। इसपर डीएम ने डीडीओ को मामले की जांच सौंपी थी। इसके चलते शुक्रवार को डीडीओ ओमप्रकाश पांडेय कुड़री सारंगपुर पहुंचे। यहां पर वह एक ग्रामीण के घर के पास कुछ देर रुके और चले गए।
उधर, शिकायत करने वाले ग्रामीण बटेश्वर, मानसिंह, धर्मपाल, बालकराम, प्रमोद, शिवकुमार, केशव यादव आदि गांव के विद्यालय में डीडीओ का इंतजार करते रहे। जब उन्हें डीडीओ के वापस जाने का पता चला तो वह लोग हंगामा करने लगे। उन्होंने कहा कि गांव में घटिया ईंट लगाकर शौचालय आदि का निर्माण किया जा रहा है। अन्य काम सब रुके हुए हैं। डीडीओ महज औपचारिकताएं निभा कर चले गए हैं। बाद में उन्होंने फोन से ही डीएम को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
गांव में पिछले दो साल में बने तीन खड़ंजों को देखने आए थे। वह सही हालात में मिले हैं। ग्रामीणों को मौके पर बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। ग्रामीणों की शिकायत सही है, गांव में विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। इसके लिए प्रधान को चेतावनी दी गई है।- ओमप्रकाश पांडेय, डीडीओ
- कुड़री सारंगपुर में जांच करने गए डीडीओ कुछ देर बाद ही लौटे