{"_id":"5bc0ebb3bdec226976529d7a","slug":"153936988017-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से बालिका का अपहरण, शाम को मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल से बालिका का अपहरण, शाम को मिली
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कमालगंज। अस्पताल से पत्नी की छुट्टी करा करते समय बालिका का अपहरण हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। स्वॉट टीम ने अस्पताल पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। वहां एक संदिग्ध युवक बच्ची को ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। शाम को पुलिस ने बच्ची को ढूंढ लिया।
थाना क्षेत्र के गांव भीखा नगला निवासी आसिफ अली की पत्नी रुकसार बेगम को गुरुवार को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर आसिफ अली ने पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। उसके साथ में उसकी दो साल की बेटी जूबी भी थी। शाम को आसिफ की पत्नी को बेटा हुआ। शुक्रवार दोपहर आसिफ पत्नी की छुट्टी कराने के लिए अस्पताल में घूम रहा था। इस दौरान उसकी बेटी जूबी को कोई अपने साथ ले गया। जब आसिफ अली को बेटी कहीं दिखाई नहीं दी तो उसने खोजबीन की। उसके न मिलने पर थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर एसओ प्रदीप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ने इसकी सूचना आला अफसरों को दी। इस पर स्वॉट प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने मौके पर जाकर छानबीन की। इसके साथ ही अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को चेक किया। उसमें एक संदिग्ध युवक काफी देर से अस्पताल परिसर में घूमता दिखाई दिया। वह झोला टांगे हुए था। कुछ समय बाद बच्ची को ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम पुलिस ने बच्ची को जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बरुआ नगला से बरामद कर लिया। बताया कि गांव के बरुआ नगला के वीरेश ने बच्ची को गांव के मेघनाथ के नलकूप के पास अकेले घूमता देख यूपी 100 को सूचना दे दी थी। इस पर यूपी 100 पुलिस व थाना कमलागंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर शाम एसओ प्रदीप सिंह को बच्ची मिल गई। एसओ बच्ची को लेकर एसपी संतोष मिश्रा के पास जिला मुख्यालय लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
- पिता की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट