{"_id":"6b0b185a94d76a7bd7041162","slug":"brother-in-law-arrested-in-connection-with-asha-workers-death-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-183423-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आशा कार्यकर्ता की मौत के मामले में देवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आशा कार्यकर्ता की मौत के मामले में देवर गिरफ्तार
विज्ञापन
कुम्हीआइमा में बीते बुधवार की सुबह आशा कार्यकर्ता का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला था। मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी देवर मनोज कुमार कोरी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर की आशा कार्यकर्ता रेखा देवी मौर्य (40) की शादी कुम्हीआइमा में हुई थी। पति का पहले ही मौत हो चुकी है। बीते बुधवार की सुबह करीब छह बजे रेखा का शव घर में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मृतका की मां गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने देवर और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी देवर को पुलिस ने शनिवार को बूढ़े बाबा मंदिर से गिरफ्तार किया। उसके पास से फोन बरामद किया गया है। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।