फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   साली ने जीजा से युवा किसान की कराई थी हत्या

साली ने जीजा से युवा किसान की कराई थी हत्या

Tue, 09 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली के गांव कुम्हारी नगला में कुंवर पाल की ईंट से कूंच कर हुई हत्या का पुलिस ने दूसरे दिन मंगलवार को खुलासा कर दिया। इस हत्या के आरोप में जीजा और साली को गिरफ्तार किया है। कुंवर पाल गांव की युवती से जबरन अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने जीजा से उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट बरामद कर ली है। 24 घंटे में घटना का खुलासा करने पर एसपी संतोष मिश्र ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया है।

कुम्हारी नगला गांव निवासी कुंवर पाल (32) के मोबाइल पर रविवार रात करीब 9 बजे फोन आया। वह बात करने के बाद घर से चला गया। सोमवार सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। कुंवर पाल की ईंट से कूंच कर हत्या की गई थी। उसका कान भी काटा गया था। कुंवर पाल के भाई ने गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या के पीछे अवैध संबंधों को लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


मंगलवार को नगला कुम्हारी निवासी निर्मला पुत्री जयसिंह और नगला पीतम निवासी शिशुपाल को गिरफ्तार किया। एसपी संतोष मिश्र ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि कुंवर पाल, निर्मला से संबंध बनाने का दबाव बनाता था। इससे परेशान होकर जीजा शिशुपाल को जानकारी दी। रविवार को निर्मला ने कुंवर पाल को फोन कर बुलाया फिर शिशुपाल और कुंवर पाल ने शराब पी। इसके बाद शिशुपाल ने कुंवर पाल की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। खुलासा करने वाली टीम में कुलदीप दीक्षित, कायमगंज इंस्पेक्टर जसवंत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed