फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जमीन पर कब्जे को दो पक्षों ताबड़तोड़ फायरिंग

जमीन पर कब्जे को दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 09 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे को दो पक्षों ताबड़तोड़ फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जमीन पर कब्जे के लिए मंगलवार को मारपीट और कई राउंड फायरिंग हो गई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। लोगों ने फायरिंग करने वाले युवक को तमंचा और कारतूस समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव रानीगढ़ निवासी जवाहरलाल राजपूत और पूर्व प्रधान सनमान सिंह यादव के बीच एक खेत पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष उस खेत को अपना बताते हैं। मंगलवार सुबह सनमान सिंह के बेटे संजीव, राजीव, संतोष समेत अन्य लोग खेत पर आलू की बुवाई करने के लिए पहुंच गए। जब इसकी जानकारी जवाहरलाल और उसके परिवार वालों को हुई तो वह लोग भी मौके पर पहुंच गए। जवाहरलाल पक्ष ने आलू की बुवाई करने का विरोध किया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। आरोप है कि संजीव पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। कई राउंड फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


इस दौरान जवाहर लाल ने दूसरे पक्ष के जगदीश यादव को तमंचा समेत पकड़ लिया। भीड़ ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दधिबल तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने पकड़े गए जगदीश यादव को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ रामलखन सरोज ने थाने पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष खेत को अपना बता रहे हैं। इन लोगों का विवाद कोर्ट में चल रहा है। जवाहर लाल ने पूर्व प्रधान सनमान सिंह के बेटे राजीव, संजीव, प्रवीन, संतोष और राजपाल, धर्मसिंह, रामविलास, जगदीश, मुखराम, रामतीर्थ, सोबरन के साथ ही 25 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। जवाहरलाल ने बताया कि उनकी 17 बीघा जमीन को आरोपी कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed