फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बीज व्यापारी ने जहर खाकर जान दी

बीज व्यापारी ने जहर खाकर जान दी

Wed, 26 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जहानगंज (फर्रुखाबाद)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव दानमंडी निवासी बीज व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसके पिता ने एजेंट पर रुपये वसूली के लिए मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दानमंडी निवासी विनोद कुमार का 30 वर्षीय बेटा गौरव तिवारी जहानगंज थाने के सामने बीज की दुकान रखे था। कुछ दिन पहले वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। इलाज में उसका काफी धन खर्च हो गया था। इलाज के दौरान कई दिनों तक उसकी दुकान न खुलने से आय भी बंद हो गई थी। बाजार में जो पैसा फंसा था उसकी वसूली भी नहीं हो सकी थी। वह हैदराबाद की जिस कंपनी से बीज लेता था उसे भुगतान करने का भी उस पर दबाव था।
विज्ञापन


एक लाख 610 रुपये जमा करने के लिए बीज कंपनी के बेवर के एजेंट ने गौरव को 15 सितंबर को नोेटिस दिया था। इसे अदा करने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। इससे परेशान होकर सोमवार को मैनपुरी के कस्बा बेवर के एजेंट से हिसाब करने व रुपये अदा करने के लिए कुछ समय मांगने गया था। इसके बाद देर शाम को गौरव को महरूपुर निवासी डा. नरेंद्र कटियार ने बघार नाले पर बेहोशी हालत में पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसे शहर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार न होने पर उसे दूसरे नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरव के तीन बच्चे हैं। इसमें अंशी (9), शमी (6) और रुद्र (4) हैं। गौरव की पत्नी संध्या का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। विनोद कुमार ने बेवर के एजेंट पर गौरव को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष संजीव राठौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed