फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   तीन घरों में लाखों का डाका, चार घायल

तीन घरों में लाखों का डाका, चार घायल

Thu, 06 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंपिल(फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव रुदायन में बुधवार रात को तीन घरों में कच्छा-बनियान पहने असलहधारी डकैतों ने धावा बोल दिया। दो घरों में परिजनों को अधमरा कर वहां से लाखों रुपये के जेवर और नगदी लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घायलों ने बदमाशों की संख्या लगभग छह बताई है।

गांव रुदायन निवासी फतेह सिंह अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ बुधवार रात घर की छत पर सो रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे बदमाश पीछे की दीवार फांद कर घर में घुस गए। कमरों के ताले तोड़कर दो हजार रुपये व डेढ़ लाख के जेवरात लूट ले गए। इसके बाद बीस कदम की दूरी पर टेंट कारोबारी उमेश यादव पुत्र जाहर सिंह के घर में दीवार फांद कर घुस गए। उमेश उनकी पत्नी अनीता यादव, बेटा अंशुल (10), बेटी राधिका(2) और गौरी (5) बरामदे में सो रहे थे। अनीता की चारपाई पर तकिया के नीचे रखी चाबी को उठाकर बदमाशों ने कमरों के ताले खोल लिए। कुछ बदमाश कमरों में घुस गए और तीन बदमाश अनीता व उमेश की चारपाइयों के पास खड़े रहे। कमरों में बक्सों और अलमारी के ताले तोड़ने की आवाज सुन अनीता जाग गई तो बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर चुप रहने के बाद उसने शोर मचा दिया। इससे उमेश भी जाग गए और बदमाशों ने दोनों को डंडों, सरियों व धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर दिया। ग्रामीणों के एकत्र होने से पहले बदमाश उमेश के घर से एक लाख रुपये और तीन लाख के जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश गांव की दक्षिण की ओर रह रहे चूड़ी व्यापारी अलीहसन उर्फ पप्पू पुत्र लाल मोहम्मद के घर घुस गए। वहां पप्पू व उनकी पत्नी फातिमा बेगम बरामदे में सो रहे थे। उनका बेटा शानू व उसकी पत्नी तइवा छत पर बने कमरे में थे। बदमाश घर की दीवार फांद कर घुस गए। एक कमरे के ताले तोड़ दिए। खटपट की आवाज सुन पप्पू व फातिमा जाग गए और शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने दोनों को डंडों, सरियों व धारदार हथियार से पीट कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुन मोहल्ले के सोने लाल व शानू जाग गए। बदमाश कुछ सामान लूटकर घर के मेन गेट से भाग गए। ग्रामीणों ने फायरिंग भी की। चारों घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ एएसपी त्रिभुवन सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छानबीन कराई लेकिन कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि फतेह सिंह ने मामले की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed