फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   डकैती में पुलिस ने एक किन्नर समेत दो को उठाया

डकैती में पुलिस ने एक किन्नर समेत दो को उठाया

Thu, 06 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। किन्नर के घर डकैती के मामले में पुलिस ने एक किन्नर समेत दो को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से काफी मदद मिली। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चीनीग्रान निवासी हाजी किन्नर साधना 21 जुलाई की दोपहर अपने घर पर लेटी थी। इस दौरान पांच बदमाशों ने चादर डाल कर मारपीट कर अधमरा कर दिया था। बदमाश यहां से नगदी और सोने के जेवर लूट ले गए थे। घटना के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को उठा कर पूछताछ की। हल न निकलने पर उनको छोड़ दिया था। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। उसमें एक बदमाश का चेहरा हाथ लग गया। इसके बाद पुलिस ने शहर के एक शातिर को हिरासत में ले लिया। उससे महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। इसके बाद पुलिस ने एक किन्नर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया बदमाश घटना के बाद यहां से जिला शाहजहांपुर चला गया था। किन्नर के सहयोग से पकड़े गए शातिर ने अपने साथियों की मदद से घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed