फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   धरने पर बैठे अपहृत छात्र को परिजनों पर चलीं लाठियां, दो घायल

धरने पर बैठे अपहृत छात्र को परिजनों पर चलीं लाठियां, दो घायल

Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। एक माह पूर्व स्कूल गया छात्र लापता हो गया था। इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर पीड़ित परिवार के एक दर्जन से अधिक महिलाएं व पुरुष मंगलवार को तहसील गेट पर धरने पर बैठ गए। एक व्यक्ति से प्रदर्शनकारियों का विवाद होने पर पुलिस ने मौका पाकर लाठियां पटकते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इसमें छात्र के पिता व दादी घायल हो गए।

कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी रामपाल का 16 वर्षीय पुत्र अंकित पाल रामदर्शनीय राजकीय इंटर कालेज भटासा में हाईस्कूल का छात्र है। 31 जुलाई को वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी। कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से फरियाद की। इस पर डीएम के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्र की साइकिल रेलवे स्टेशन के स्टैंड पर खड़ी मिली थी। पुलिस का कहना था कि साइकिल स्टैंड पर खड़ी कर छात्र कहीं चला गया, जबकि परिजनों का कहना है स्टैंड पर साइकिल सौ नंबर पुलिस दे गई थी।
विज्ञापन


एक माह बाद भी मामले में कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार के साथ एक दर्जन से अधिक महिला व पुरुष मंगलवार सुबह तहसील कार्यालय पहुंच गए और गेट पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर तहसीलदार गजेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर राधेश्याम फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से वार्ता की। इसी दौरान एक युवक तहसील में जाने के लिए गेट से निकला तो महिलाओं ने उसे रोका। इस पर विवाद होने लगा। मौका पाकर पुलिस ने लाठियां पटक कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इसमें छात्र की दादी धनदेवी व पिता रामपाल घायल हो गए। भगदड़ मचने के बाद प्रदर्शनकारी सभी महिलाएं व पुरुष घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed