{"_id":"5b88231942c7924659430ca5","slug":"153564852416-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग ने नहीं लगाया मीटर, उपभोक्ता पर बिजली चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विभाग ने नहीं लगाया मीटर, उपभोक्ता पर बिजली चोरी की रिपोर्ट
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। बिजली का बकाया बिल जमा करने के बाद विभाग ने बिना मीटर लगाए खुद केबल डालकर लाइन चालू करा दी। अब जेई ने उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उपभोक्ता ने जेई के खिलाफ पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत डीएम, अधीक्षण अभियंता को भेजी है।
शहर कोतवाली के दरिवा पूर्व निवासी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उसने केशव देव शर्मा से मकान खरीदा था। बिजली कनेक्शन कराने के लिए विभाग मेें आवेदन किया। जेई ने पुराने मकान मालिक पर बिजली का बिल बकाया होने की रिपोर्ट दी। एक्सईएन के आदेश पर बिल संशोधन कराकर इस साल मई में जमा कर दिया।
एक्सईएन ने उपभोक्ता के घर मीटर लगाकर बिजली दिए जाने का आदेश दिया। बिजली कनेक्शन ट्रांसफर के लिए पांच हजार रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर उसकी पत्रावली का निस्तारण नहीं किया गया। कुछ दिन पहले संविदा कर्मी मुनेंद्र व लाइनमैन आया और कहा कि जेई ने केबल जोड़ने के लिए भेजा है। संविदा कर्मी के कहने पर केबल मंगा कर उसको दी तो उसने पोल से केबल जोड़कर बिजली शुरू कर दी। विभागीय कर्मचारी मीटर लगाने नहीं आया। 29 अगस्त को जेई चेकिंग करने आए। आरोप लगाया कि जेई ने पांच हजार रुपये न देने पर उसके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल का कहना है कि उपभोक्ता के साथ गलत हुआ है। उसका बिल जमा कराकर रिपोर्ट निरस्त कराई जाएगी। जेई और विभागीय कर्मचारियों के आपसी मतभेद में उपभोक्ता परेशान हुआ है।