फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शादी के दो माह बाद ही आग लगा कर दे दी जान

शादी के दो माह बाद ही आग लगा कर दे दी जान

Wed, 29 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। शादी के दो माह बाद ही विवाहिता ने केरोसिन डाल कर आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मायके वालों ने कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

कस्बा नवाबगंज के बरतल वाली गली निवासी राकेश राठौर के छोटे पुत्र अखिलेश की शादी 20 जून को नगला दमू निवासी सुदेश की पुत्री कामिनी साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर नहीं थे। इसके चलते दो माह में कई बार कामिनी अपने मायके गई। सोमवार को ही कामिनी मायके से वापस आई थी। मंगलवार को सुबह घर पर कामिनी की जेठानी विनीता छत पर कपड़े फैला रही थी। ननद नीचे थे और सास घर के बाहर गई थीं। अखिलेश व अन्य लोग भी घर पर नहीं थे। इसी समय कामिनी ने कमरे के अंदर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन


इसके बाद वह चीख पुकार मचने लगी। लपटें और धुआं देख जेठानी दौड़कर नीचे आई और शोर मचाकर मोहल्ले वालों को बुला लिया, लेकिन तब तक कामिनी बरामदे में गिर चुकी थी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 नंबर एंबुलेंस से कामिनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमित शाक्य ने कामिनी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर नगला दमू से कामिनी के परिजन भी आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष रजनीश चौहान ने बताया कि कामिनी के पिता ने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। लेकिन किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed