{"_id":"5b84492342c7924632549d6a","slug":"15353961205-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमसाबाद के युवक की भिवानी में मौत, भाई बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शमसाबाद के युवक की भिवानी में मौत, भाई बंधक
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया अजीजाबाद निवासी युवक हरियाणा के भिवानी स्थित फैक्ट्री में काम करते समय झुलस गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के इलाज के दौरान उसके फुफेरे भाइयों को फैक्ट्री का मामला लीक होने के डर से मालिक ने बंधक बना लिया था। रविवार को दोनों भाइयों के साथ शव को एंबुलेंस से गांव भेज दिया। युवक के पिता ने फैक्ट्री मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।
नगरिया अजीजाबाद निवासी सत्येंद्र (18) पुत्र रामनिवास हरियाणा के भिवानी के पास स्थित फैक्ट्री में काम करता था। 24 अगस्त को अचानक आग की चपेट में आने से झुलस गया। वहां काम करने वाले उसके फुफेरे भाई नीरज व पुरुषोत्तम निवासी सिमरा जनपद एटा उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी पर फैक्ट्री मालिक ने मामला लीक होने के डर से दोनों भाइयों को बंधक बना कर उनके मोबाइल व रुपये आदि जब्त कर लिए। रविवार को इलाज के दौरान सत्येंद्र की मौत हो गई। इसके बाद फैक्ट्री मालिक ने एंबुलेंस से दोनों भाइयों के साथ सत्येंद्र के शव को गांव भेज दिया। शव के घर पहुंचते ही चीत्कार मच गया।
पिता राम निवास ने फैक्ट्र्री मालिक पर हत्या का आरोप लगाया। प्रधान के पुत्र रामवीर ने डीएम व एसपी से बात कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया। एसपी ने बताया कि घटना गैरप्रांत की है। रिपोर्ट वहीं पर दर्ज करानी होगी। एसओ आलोक यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है, लेकिन बाहर की घटना होने से हम लोग कुछ नहीं कर सकते हैं। सत्येंद्र के परिवार में पिता रामनिवास के अलावा मां तीर्था देवी व छोटा भाई अंजेश है।