फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चोरों ने कोरीखेड़ा में तीन घरों से लाखों का माल किया पार

चोरों ने कोरीखेड़ा में तीन घरों से लाखों का माल किया पार

Sun, 19 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जहानगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव कोरी खेड़ा में शनिवार रात तीन घरों में दीवार फांदकर चोर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़ कर नगदी और सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के लोग छत से नीचे उतर कर आए, तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की। पीड़ितों ने घटना की तहरीर दी है।

गांव कोरी खेड़ा निवासी राम रहीश वर्मा, होरी लाल और रक्षपाल शाक्य का मकान आसपास है। शनिवार रात गर्मी अधिक होने से तीनों परिवार के लोग छतों पर सो रहे थे। रात के समय दीवार फांदकर चोर राम रहीश वर्मा के घर में घुस गए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। इसमें रखे एक जोड़ी कुंडल, एक अंगूठी, दो जोड़ी पायल, चांदी का गुच्छा, एक सोने की मटर माला और 30 हजार रुपये निकाल ले गए। रविवार सुबह राम रहीश की पुत्री निशा (10) छत से नीचे आई। उसने कमरा खुला देखा तो वह अंदर गई। वहां बक्से का ताला टूटा था और कपड़े जमीन पर फैले थे। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग छत से नीचे आए। गांव के लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन


पड़ोसी होरीलाल शोर सुनकर परिवार के साथ छत से नीचे आए तो वह भी कमरे में अलमारी का टूटा ताला देखकर हैरान रह गए। इनके घर से चोर दो झाले, एक सोने की चेन, एक मटर माला, तीन अंगूठी, दो जोड़ी पायल और 25 हजार रुपये निकाल ले गए। इन्हीं के घर के पास रक्षपाल शाक्य का घर है। इनके घर में भी रात में चोर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर दो जोड़ी झाले, एक चेन, तीन अंगूठी, चांदी का गुच्छा, दो जोड़ी पायल और 50 हजार रुपये निकाल ले गए। रक्षपाल ने बताया कि उसके नलकूप पर बिजली बिल की बकायेदारी थी। इसके चलते एक बीघा खेत उगाही पर 50 हजार रुपये में दिया था। वही रुपये घर में रखे थे। यूपी 100 पुलिस रात में मौके पर गई और एसओ जहानगंज संजीव राठौर को घटना की जानकारी दी। एसओ ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। तीनों पीड़ितों ने घटना की तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed