फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सोता नाला में डूबकर बालिका की मौत

सोता नाला में डूबकर बालिका की मौत

Sun, 19 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। खेलते समय सोता नाला में डूबने से बालिका की मौत हो गई। नायब तहसीलदार ने लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। गंगा में आई बाढ़ से सोता नाला उफनाया हुआ है।

गांव करनपुरदत्त निवासी सुभाष चंद्र के घर से कुछ दूरी पर ही सोता नाला बह रहा है। रविवार दोपहर सुभाष चंद्र की दो वर्षीय पुत्री महादेवी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह नाला में गिर गई। वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बालिका को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, लेखपाल रामजी व आदिल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। नायब तहसीलदार ने बताया कि बालिका के परिवार वालों को दैवी आपदा के तहत आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुभाष चंद्र ने बताया कि उसके तीन पुत्री और एक पुत्र में महादेवी सबसे छोटी पुत्री थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed