{"_id":"5b73156c42c7927d1104547a","slug":"153426877217-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदाबाद(फर्रुखाबाद)। महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई।
कन्नौज जिले के थाना ठठिया के गांव सिरसइयापुरवा निवासी छेदीलाल ने बेटी संगम की शादी मोहम्मदाबाद के गढ़िया गनेशपुर निवासी मुकेश यादव के साथ 30 मई 2017 को की थी। बाइक और चेन के लिए मारपीट की। 14 जून 2018 को महिला की हालत खराब हो गई। इस पर ससुराल वालों ने उसका इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर आगरा में इलाज कराया। इसके बाद परिवार वाले घर ले आए। कुछ दिन पहले उसकी हालत फिर से खराब हो गई। परिवार के लोग उसे इटावा ले गए।
वहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर विवाहिता के पिता और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। दामाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि बेटी को फांसी के फंदे से लटका दिया था। उसकी दहेज को लेकर हत्या की गई। उधर, कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि इटावा में महिला की मौत हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।