फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सौतेली बेटी से छेड़छाड़, बेटे पर जानलेवा हमला

सौतेली बेटी से छेड़छाड़, बेटे पर जानलेवा हमला

Sat, 11 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंपिल(फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने सौतेली बेटी से खेत में छेड़छाड़ की। वहीं रात में बेटे पर सरिया से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। जबकि पीड़िता की मां ने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता रविवार को अपनी सौतेली बेटी (12) को करौंदे तोड़ने के बहाने पास के गांव ले गया। साथ में उसकी छोटी बहन (6) भी गई। वहां झाड़ियों में वो बड़ी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शाम को अकेली ही घर लौटी बेटी ने मां को सारी जानकारी दी। मां ने ग्राम प्रधान को मामले की सूचना दी। प्रधान ने आरोपी पति की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को महिला के दो बेटे करौंदे तोड़ने गए तो वहां पर आरोपी पहले से मौजूद था। दोनों बेटे सौतेले पिता को पकड़कर लाए और एक ग्रामीण के घर में बंद कर दिया। अगले दिन शुक्रवार की रात महिला अपने सभी बच्चों के साथ छत पर सो रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी पिता घर आया छत पर सो रहे बड़े बेटे पर सरिया से वार कर दिया। उसके पेट में भी सरिया मार दी। हालांकि इधर उधर हो जाने से सरिया उसके पेट में नहीं घुसी। जब तक सभी लोग जग पाते वो छत से कूद कर भाग गया। शनिवार सुबह परिजनों ने थाने आकर मामले की तहरीर दी। इसके बाद छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों भाई बहनों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया है कि मेडिकल के बाद पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई थी वह नहीं मिला। जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ साल पहले की थी महिला ने दूसरी शादी
महिला ने बताया कि पहले उसकी शादी पड़ोस के एक गांव में हुई थी। उसके पति की मौत हो गई थी। उसके पांच बच्चे थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से बच्चों का लालन पालन नहीं कर पा रही थी। इससे उसने आठ साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी शादी से उसके चार अन्य बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed