{"_id":"5b576e7f4f1c1bed5e8b5158","slug":"153245657015-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ कोतवाली के एसएसआई निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहगढ़ कोतवाली के एसएसआई निलंबित
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। जिला जज आवास परिसर के चौकीदारों को पीटने के मामले में फतेहगढ़ कोतवाली के एसएसआई दीपक कुमार को पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने निलंबित कर दिया है। दरोगा पर जिला जज के आवास पर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घुस कर चोरी हुए चंदन के पेड़ की बची हुई लकड़ियों को कटवाने का आरोप था।
सिपाही महेश कुमार ने फतेहगढ़ कोतवाली के एसएसआई दीपक कुमार व छह अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें 22 जुलाई 2008 को रात करीब 11.15 बजे एक व्यक्ति सादे कपड़ों में व छह लोग पुलिस की वर्दी में जिला जज के आवास परिसर में दीवार फांद कर घुस गए थे। वहां चंदन की पड़ी लकड़ी को दो सिपाही आरी से काटने लगे। चौकीदार सुदीश व पंकज यादव ने विरोध किया तो दरोगा दीपक कुमार व अन्य पुलिस कर्मी गाड़ी में जबरन बैठा कर अपने साथ ले गए। इसकी जानकारी आरआई लाइन को दी।
रात करीब एक बजे दोनों चौकीदार आए। उन्होंने दरोगा दीपक कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि एसएसआई दीपक कुमार को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।