{"_id":"5b54cf344f1c1b3f748b66c7","slug":"153228472015-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन बाद सुनील राठी से मिल सके परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ दिन बाद सुनील राठी से मिल सके परिजन
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में निरुद्ध माफिया सुनील राठी की परिवारवालों से मुलाकात रविवार को करा दी गई। हालांकि मुलाकात के दौरान जेल प्रशासन चौकन्ना रहा। मुलाकातियों पर पैनी नजर बनाए रखी।
बागपत जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की करीब एक पखवारे पहले हुई हत्या के आरोपी सुनील राठी को शासन के आदेश पर फतेहगढ़ की सेंट्रल जेल में बंद किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन ने राठी की मुलाकात पर पाबंदी लगा दी थी। कुछ दिन पहले सुनील राठी के भाई व अन्य लोग मुलाकात करने पहुंचे थे। जेल प्रशासन ने मुलाकात कराने से इनकार कर दिया था।
रविवार को सुनील राठी की मां राजबाला, बहन कोमल और ममेरे भाई प्रदीप के अलावा अन्य परिजन सुनील राठी से मुलाकात करने सेंट्रल जेल पहुंचे। जेलर पीके सिंह ने बताया कि जेल नियमानुसार सुनील राठी की मुलाकात उसके परिजनों से करा दी गई है।