फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सट्टा की सूचना पर दबिश देने पर सिपाही व होमगार्ड को पीटा

सट्टा की सूचना पर दबिश देने पर सिपाही व होमगार्ड को पीटा

Wed, 18 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। घर में सट्टा होने पर पत्नी की शिकायत पर पति व देवर को पकड़ने गए यूपी 100 के सिपाही और होमगार्ड को दो भाइयों ने पीट दिया। पथराव कर पुलिस कर्मियों को खदेड़ने के बाद खुद फरार हो गए। सिपाही ने दोनों भाइयों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पत्नी ने भी पति व देवर के खिलाफ सट्टा करने का विरोध करने पर मारपीट करने व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहल्ला राजीव नगर निवासी संध्या गुप्ता ने बुधवार सुबह यूपी 100 पर सूचना दी कि पति मोहित गुप्ता और देवर रिषभ उर्फ रिषू गुप्ता घर में सट्टा लगवाते हैं। इसका विरोध करने पर मारपीट करते हैं। यूपी 100 के सिपाही तेज प्रताप यादव बाइक से होमगार्ड विशाल को साथ देकर संध्या गुप्ता के घर दबिश देने गए। दरवाजे पर पुलिस कर्मियों पर देखकर मोहित गुप्ता व रिषभ गुप्ता ने डंडों से मारपीट कर दी। सिपाही व होमगार्ड वहां से भागे तो पीछे से पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दोनों पुलिस कर्मी जान बचाने के लिए एक दीवार के पीछे छिप गए। दोनों भाई मौका पाकर वहां से भाग गए। सिपाही ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही तेज प्रताप ने मोहित गुप्ता और उसके भाई रिषभ गुप्ता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट कर पथराव करने व सट्टा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, संध्या गुप्ता ने पति मोहित गुप्ता और देवर रिषभ गुप्ता के खिलाफ सट्टा करने का विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed