फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ट्रैफिक प्रभारी ने की सभासद से मारपीट

ट्रैफिक प्रभारी ने की सभासद से मारपीट

Mon, 16 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। चौक बाजार में सोमवार को जाम के दौरान ट्रैफिक दरोगा ने सभासद के साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी होने पर कई सभासद कोतवाली पहुंच कर हंगामा करने लगे। सभासद ने यातायात के दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

मऊदरवाजा के गढ़ी मुशर्रफ खां भीकमपुरा मोहल्ला निवासी सभासद निसार अंसारी सोमवार की दोपहर बाइक से चौक होकर घुमना बाजार की ओर जा रहे थे। चौक बाजार में जाम लगा होने के कारण निसार की बाइक भी वहां फंस गई। ट्रैफिक का दरोगा जयपाल ने सभासद को बाइक हटाने को कहा। पीछे गाड़ी होने के कारण सभासद बाइक नहीं हटा पाए। इसको लेकर यातायात दरोगा व सभासद में विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर ट्रैफिक दरोगा ने सभासद के साथ मारपीट कर दी। सभासद भी दरोगा से भिड़ गया। उसने इसकी जानकारी अपने अन्य सभासदों को दी। सूचना पर सभासद श्यामसुंदर लल्ला, संजीव बाजपेई, रफी अंसारी, आमिर खलीफा, मुनीन अंसारी, रावेश मिश्रा, लव कनौजिया समेत कई सभासद मौके पर आ गए, फिर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


सभासदों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हंगामा किया। कोतवाल राजेश पाठक ने सभासदों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गलती से विवाद हो गया होगा। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी देवेश कुमार और दरोगा जयपाल भी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में सभासद और यातायात दरोगा के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया। हालांकि सभासदों का कहना था कि वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कोतवाल को घायल सभासद ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। इसके बाद सभासद वहां से चले गए। दरोगा जयपाल ने बताया कि जाम के कारण बाइक रोकने को कहा गया था। बाइक न रोकने पर विवाद हो गया। मारपीट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed