{"_id":"5b46493a4f1c1b55238b5c29","slug":"15313329204-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप में पानी पीने गए युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडपंप में पानी पीने गए युवक की करंट लगने से मौत
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। हैंडपंप के सबमर्सिबल से पानी पीने गए जरदोजी कारीगर को करंट लग गया। लोहिया अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर चले गए।
मऊदरवाजा थाना के हाथीपुर गांव निवासी नौशाद (18) बुधवार की शाम गांव में ही लगे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए गया था। इस दौरान उसे करंट लगा और वह गिर पड़ा। परिवार के लोग नौशाद को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां डॉ. नीरज यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता ने बताया कि सरकारी हैंडपंप है। उसमें कुछ लोगाें ने सबमर्सिबल लगा रखा है। पानी पीने के दौरान उसमें करंट आ गया। जिससे उसके बेटे की मौत हो गई। परिवार वालों का कहना था कि बुधवार की रात वह जयपुर काम के सिलसिले में जाने वाला था। मां मुन्नी बेगम का रो रोकर बुरा हाल हो गया।