{"_id":"5b3908204f1c1bf46e8ba8ca","slug":"153046428812-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपट्टा मार पर्स ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झपट्टा मार पर्स ले गए बदमाश
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। बाइक से रविवार को पति और बच्ची के साथ जा रही महिला का पर्स अपाचे बाइक सवार झपट्टा मारकर छीन ले गए। बाइक सवार दंपति और बच्ची गिरकर घायल हो गए। सूचना पर एएसपी, सीओ ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने अपाचे सवार दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कंपिल थाना क्षेत्र गांव सवितापुर निवासी गोविंद अपनी पत्नी माधुरी के ननिहाल शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव अतियापुर परिवार के साथ गया था। वहां से रविवार को बाइक से लौट रहा था। रास्ते में अपाचे सवार दो युवक माधुरी के हाथ से पर्स छीन ले गए। झटका लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई। गोविंद और माधुरी, पुत्री समेत गिरकर घायल हो गए।
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ कायमगंज और थानाध्यक्ष ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित गोविंद की तहरीर पर पुलिस ने अपाचे सवार दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। माधुरी ने बताया कि पर्स में करीब छह हजार रुपये, कान के कुंडल थे। एसओ आलोक कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। स्वाट टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।