{"_id":"5b37c6a34f1c1b264d8b939c","slug":"15303819875-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन में तीन ट्रैक्टर-ट्राली व एक जेसीबी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी खनन में तीन ट्रैक्टर-ट्राली व एक जेसीबी पकड़ी
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के राजपुर में उप जिलाधिकारी ने छापेमारी कर अवैध मिट्टी खनन करते चार ट्रैक्टर-ट्राली और एक जेसीबी को पकड़ लिया। पुलिस ने चार चालकों को हिरासत में ले लिया। एक ट्रैक्टर ट्राली का चालक मौका पाकर भाग गया।
शनिवार को उप जिलाधिकारी रमेशचंद्र ने राजपुर गांव में दोपहर करीब तीन बजे थाना पुलिस के साथ छापा मारा। मौके पर दो मिट्टी भरी, एक बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां और एक ट्रैक्टर-ट्राली खाली खड़ी मिली। इसके साथ ही एक जेसीबी भी खनन करते मिली। पुलिस ने चारों वाहनों को ले जाकर थाने में खड़ा कर लिया। मौके से पुलिस ने तीन ट्रैक्टर चालक व एक जेसीबी चालक को हिरासत में लिया।
खनन अधिकारी सुशील कुमार ट्रैक्टर-ट्राली चालक मनोज कुमार, संदीप कुमार निवासी गुड़ेरा, वीरपाल निवासी गलारपुर और जेसीबी चालक आदेश कुमार निवासी परमनगर थाना नवाबगंज के खिलाफ तहरीर दी। एसओ रामप्रकाश ने बताया कि चार चालकों के खिलाफ तहरीर मिली है। वाहन भी उनकी सुपुर्दगी में हैं।