फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   छत का जाल काटकर सट्टा माफिया के घर छापा, 28 गिरफ्तार

छत का जाल काटकर सट्टा माफिया के घर छापा, 28 गिरफ्तार

Thu, 28 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पुलिस ने बुधवार की रात शहर के मोहल्ला बजरिया सालिगराम में सट्टा माफिया के घर दबिश दी। मुख्य गेट न खोलने पर पड़ोसी के घर से माफिया की छत पर पहुंची। वहां लगे जाल को बिजली के कटर से काटा फिर जीने में लगे गेट को काट कर घर के अंदर फोर्स घुसा तो अफरातफरी मच गई। पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सट्टा लगवाने वालों से नशीला पाउडर, तमंचा और कारतूस बरामद किए। इस दौरान घर की महिलाओं की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।

शहर में सट्टे का कारोबार होने की सूचना कई दिनों से एसपी अतुल कुमार को मिल रही थी। बुधवार की रात सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में स्वाट प्रभारी विनय प्रकाश राय, शहर कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र कुमार, मऊदरवाजा थाना प्रभारी दधिबल तिवारी के साथ फोर्स ने बजरिया सालिगराम में सट्टा माफिया नन्हेलाल वर्मा और उनके भाई रामऔतार वर्मा के घर पर छापा मारा। घर में जाने के लिए दो गेट थे। एक गेट से पुलिस अंदर घुसी तो दूसरा गेट बंद मिला। खटकाने पर उसको नहीं खोला गया। तब पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मचारी से सीढ़ी मंगवाई और पड़ोसी के मकान पर सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंची। वहां से सट्टा माफिया की छत पर गई। यहां लोहे का जाल लगा था। जिसको बिजली के कटर से काट कर टीम अंदर गई। वहां से नीचे जाने के लिए जीने में लोहे का गेट लगा हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसको भी बिजली के कटर से काटा और घर में घुसी तो अफरातफरी मच गई। वहां पर पुलिस की टीम ने 28 लोगों को दबोचा लिया। इसके साथ ही लाखों की नगदी बरामद कर सट्टापर्ची भी कब्जे में ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान घर की महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान इनकी पैरवी में कुछ सत्तापक्ष के छुटभैये नेता भी लगे रहे। पुलिस सट्टा माफिया भाइयों के पकड़े गए बेटों समेत सभी लोगों को कोतवाली लेकर पहुंची।

पुलिस ने अखिलेश वर्मा, उसके भाई कुंदन वर्मा, सौरभ वर्मा, चचेरे भाई पवन वर्मा, सचिन वर्मा, गोविंद वर्मा और चंदन वर्मा के पास से 700 ग्राम नशीला पाउडर, दो 315 बोर तमंचे, पांच कारतूस बरामद किए। इसके अलावा शहर के सुनारवाली गली निवासी मनोहर वर्मा, मऊदरवाजा के दाउद खां निवासी मनोहरलाल, चीनीग्राम निवासी अनिल वर्मा, भीकमपुरा निवासी अवनीश कुमार, बैजनाथ स्ट्रीट निवासी गौरव गुप्ता, खटकपुरा निवासी नदीम, सलावत खां निवासी कन्हैयालाल, बजरिया जाफर खां निवासी रवींद्र श्रीवास्तव, नेहरू रोड निवासी विमलेश गुप्ता, बजरिया सालिगराम निवासी रोहित गुप्ता, पल्ला जटवारा निवासी अजय सक्सेना, नवाब न्यामत खां पश्चिम निवासी संजय शर्मा, अमीन खां निवासी शैलेंद्र, कूंचा भवानीदास निवासी राजीव दीक्षित, मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव दहेलिया निवासी जावेद, कुइंयाबूट निवासी रामदास, नौलक्खा, जिला गाजियाबाद थाना लोनी के जवाहर नगर निवासी राहुल वर्मा, कुलदीप वर्मा, गौरव वर्मा को सट्टा पर्ची समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन सभी के पास से 68 हजार रुपये की बरामदगी दिखाई।

तीन सट्टा माफिया की हो रही थी बैठक, एक फरार
फर्रुखाबाद। बजरिया सालिगराम में सट्टा माफिया रामऔतार और उसके भाई नन्हेलाल के घर पर तीन सट्टा माफिया की बैठक की सूचना थी। पुलिस ने सट्टा माफिया मोहल्ला खटकपुरा निवासी हसनैन को अपने रिकार्ड में भागा हुआ दिखाया है।


जेवर और लाखों रुपये ले जाने का आरोप
फर्रुखाबाद। पकड़े गए सट्टा माफिया के एक बेटे ने पुलिस पर जेवर और लाखों रुपये ले जाने का आरोप लगाया। बताया कि मऊदरवाजा क्षेत्र में उसकी सराफा की दुकान है। दुकान के जेवर वह घर ले आया था। जेवर और साथ में रखे लाखों रुपये भी पुलिस ले गई। सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी ने इस आरोप को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि जो भी मिला उसे लिखापढ़ी में लाया गया। छापेमारी के दौरान वहां पर तमंचे भी मिले थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed