फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   15 के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट

15 के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट

Thu, 28 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंपिल (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के अहिबरन नगला में बुधवार को पुरानी रंजिश में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने 15 के खिलाफ जानलेवा हमले और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है।

अहिबरन नगला के रहने वाले रामरईस यादव और पड़ोसी ओमकार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को मारपीट और फायरिंग हुई थी। सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। थाने के चौकीदार श्रीकृष्ण ने थाने में दी तहरीर में कहा कि बुधवार को वह निजी काम से अहिबरन नगला गांव गया था। गांव में रामरईस और ओमकार यादव के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही थी। एक घर के पीछे छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर दोनों पक्षों से 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए एक पक्ष से रामरईस और दूसरे पक्ष से पिंकू को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक पक्ष से दिनेश, दुर्बेश, रणवीर जगवीर, पिंकू, भाई सिंह, ओमी उर्फ ओमकार, साधु और दूसरे पक्ष से रामरईस, महेश, सुरेश, सत्यराम, ओमेंद्र, देवेंद्र और सुरेश सिंह के खिलाफ 147, 148, 149, 307 आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed