फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हाईवे पर जाम लगाने में तीन गिरफ्तार

हाईवे पर जाम लगाने में तीन गिरफ्तार

Mon, 25 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई थी। परिजनों ने रविवार को शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था। इसमें पूर्व चेयरमैन, शिक्षक, मृतक के दो पुत्र समेत 25 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मोहम्मदाबाद कोतवाली के दरोगा कौशलेंद्र गौतम ने गांव रोहिला निवासी पूर्व चेयरमैन अशोक यादव उर्फ ललुआ, शिक्षक मोनी यादव उर्फ मंजीत, मृतक सुखवासी लाल के पुत्र आत्माराम सविता, कुंदन सविता तथा गांव के आनंद कुमार यादव, मोहित यादव, शैलेंद्र यादव उर्फ कुंती, धर्मेंद्र यादव, प्रेम सिंह यादव, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, रवि यादव, राधा किशन, पदम सिंह, गोलू यादव, जोगेंद्र यादव, शिब्बन, चंद्रशेखर, गुड्डू यादव पुत्र मंडलीय, गुड्डू यादव पुत्र सियाराम, गुड्डू यादव पुत्र कल्यान सिंह, भगत सिंह, अजीत कुमार, विवेक कुमार, अभय सिंह के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दरोगा ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि वह पंचनामा भरने के बाद सरकारी काम से फतेहगढ़ गए थे। शव के पास सिपाही अमित कुमार और होमगार्ड जागेश्वर सिंह थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से शव छीन लिया और इटावा बरेली हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। इस कारण करीब डेढ़ से दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। सिपाही और होमगार्ड से धक्कामुक्की भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन, शिक्षक व अन्य लोगों ने मृतक के परिजन व गांव के लोगों को गुमराह कर जाम लगवाने के लिए उकसाया। जाम लगाकर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई और आम जनमानस परेशान हुए। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने देवेंद्र यादव, पदम सिंह निवासी रोहिला और पवन कुमार उर्फ आनंद निवासी आजाद नगर मोहम्मदाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि अन्य लोगों को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed