{"_id":"5b1c16254f1c1baf6e8b7380","slug":"15285673376-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन अधिकारी ने पकड़े ट्रक थाने के बाहर से गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन अधिकारी ने पकड़े ट्रक थाने के बाहर से गायब
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। मोहम्मदाबाद बेवर हाईवे पर खनन अधिकारी ने गुरुवार को मौरंग लदे चार ओवरलोड ट्रक पकड़कर थाने में खड़े करवा दिए थे। इन्हें रॉयल्टी भर कर छुड़वाया जा सकता था। शुक्रवार सुबह ट्रक चालक तीन ट्रक लेकर फरार हो गए। इस मुद्दे पर मोहम्मदाबाद कोतवाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने एफआईआर दर्ज होने की बात कह कर जवाब देने से मना कर दिया।
गुरुवार को खनन अधिकारी सुशील कुमार चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मौरंग लदे चार ओवरलोड ट्रक पकड़े। उन्हें कोतवाली में खड़ा करवा दिया गया। शुक्रवार को वाणिज्य कर अधिकारी जुर्माना वसूलने पहुंचे तो वहां से तीन ट्रक गायब थे। इस पर उन्होंने थाने मेें पता किया। बताया गया कि सुबह चालक ट्रक लेकर भाग गए। इस मामले में थाने के जीडी मुंशी की तहरीर पर ट्रक चालकों रजनीश कुमार निवासी मैनपुरी, शैलेंद्र सिंह निवासी भिंड और अजीत श्रीवास निवासी भिंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
37 सिपाही, फिर भी नहीं था स्टाफ
जीडी मुंशी कुंवर लाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह गैसिंगपुर क्रासिंग के पास एक हादसा हो गया था। इस कारण थाने में स्टाफ नहीं था। उनके अलावा पहरा पर तैनात होमगार्ड संतोष कुमार ही कोतवाली में थे। गौरतलब है कि मोहम्मदाबाद कोतवाली और संबद्ध चौकियों को मिला कर कुल 37 सिपाही हैं। इसके बावजूद थाने में महज मुंशी का मौजूद होना सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी अखिलेश राय ने स्टाफ की कमी के बारे में इंस्पेक्टर से पूछने को कहा। ट्रक गायब होने के मुद्दे पर वह भी एफआईआर दर्ज होने की बात कहकर मुकर गए।