{"_id":"5b1821ac4f1c1bf46e8b66ea","slug":"15283081443-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के साल भर बाद फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के साल भर बाद फांसी लगाकर जान दी
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। गृहकलह से त्रस्त युवक ने बुधवार सुबह शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी एक साल पहले कन्नौज में शादी हुई थी। वह अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। चार दिन पहले वह घर आया था।
गांव चंपतपुर निवासी रामभरोसे के पुत्र अंशुल (20) की एक साल पहले कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी हरीओम की पुत्री अंजू से शादी हुई थी। शादी के बाद वह अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करने लगा। चार दिन पहले अहमदाबाद से घर लौट कर आया था। बुधवार सुबह उसने इच्छाराम के खेत में खड़े शीशम के पेड़ में अंगौछा से फांसी का फंदा बनाया और लटक कर जान दे दी। गांव के लोगों ने शव को लटका देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। शव को फंदे से उतार कर पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
उसके ससुर हरीओम ने बताया कि दो दिन पूर्व दामाद घर आया था। प्रधान रामरतन ने बताया कि गृह कलह से त्रस्त युवक ने फांसी लगा कर जान दी है। इसकी पुलिस को सूचना नहीं दी गई।