{"_id":"5b1821a84f1c1b64068b4d10","slug":"15283081413-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हीलचेयर न देने पर नर्स का गला पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हीलचेयर न देने पर नर्स का गला पकड़ा
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में मरीज के लिए व्हीलचेयर न देने से नाराज मरीज के दोस्त का नर्स से विवाद हो गया। गाली गलौज करके युवक ने नर्स का गला पकड़ लिया। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर अलग किया। यूपी 100 पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने हमलावर युवक को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। तब शहर कोतवाल को सूचना दी गई। कोतवाल भी अस्पताल नही पहुंचे जिससे डाक्टर व नर्सों में आक्रोश है।
महाराष्ट्र प्रांत जिला नागपुर के पटेलनगर निवासी प्रफुल्ल कुमार शहर के पांचालघाट स्थित एक कंपनी में काम करता है। बीमार होनेपर उसे लोहिया अस्पतास के वार्ड संख्या 10 में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह करीब 8 बजे प्रफुल्ल का साथी हीरा सिंह प्रफुल्ल के लिए व्हीलचेयर लेने के लिए इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गया। यहां पर मौजूद नर्स रेनू मिश्रा से व्हीलचेयर मांगी। जब नर्स ने मरीज के भर्ती होने की जानकारी ली तो उसने बताया कि दूसरी मंजिल पर भर्ती है। नर्स ने वहां की नर्स से व्हीलचेयर लेने की बात कही।
इस बात को सुनकर वह भड़क गया। इसको लेकर विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर हीरा सिंह गालीगलौज कर अभद्रता करने लगा। जब नर्स ने इसका विरोध किया तो उसने नर्स का गला पकड़ लिया। लोगों ने बीच बचाव किया। नर्स ने इसकी सूचना तत्काल शहर कोतवाल संजीव राठौर को दी। जब काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो नर्स ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक हरीसिंह वहां से ऊपर के वार्ड में पहुंच गया। पुलिस आरोपी को हिदायत देकर वहां से चली गई। कोतवाल सुबह 11 बजे तक वह अस्पताल नहीं पहुंचे। सीएमएस डॉक्टर बीबी पुष्कर ने बताया कि जानकारी हुई है। इसकी तहरीर भेजी गई है। अस्पताल में आए दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही है। मामले में वह डीएम और एसपी से दोबारा मिल कर कार्रवाई की मांग करेगें।