{"_id":"5b1189264f1c1bf86e8b5c1d","slug":"152787588318-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइमब्रांच करेगी डॉक्टर और युवक में हुई मारपीट की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइमब्रांच करेगी डॉक्टर और युवक में हुई मारपीट की जांच
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में युवक और डाक्टर में हुई मारपीट की घटना की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। एसपी मृगेंद्र सिंह ने तबादला होते ही जांच बदल दी। जांच शहर कोतवाली से जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।
फतेहगढ़ के बेवर रोड निवासी दिलीप कटियार उर्फ बंटी बीते दिनों अपनी मां को दिखाने के लिए लोहिया अस्पताल में सर्जन डा. गौरव मिश्रा के पास आए थे। यहां पर पहले दिखाने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दिलीप की ओर से दी गई तहरीर पर डा. गौरव मिश्रा, डा. राजेश तिवारी और सीएमएस डा. बीबी पुष्कर के खिलाफ मारपीट करने के साथ की कैमरा लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वहीं, डा. गौरव मिश्रा ने दिलीप कटियार और उनके अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को एसपी मृगेंद्र सिंह ने क्रास रिपोर्ट की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। इसके साथ ही एक अन्य मुकदमे की विवेचना भी सौंपा है।