फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दो पतियों के जंजाल में फंसी महिला की जिंदगी

दो पतियों के जंजाल में फंसी महिला की जिंदगी

Fri, 26 Apr 2019 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
दो पतियों के जंजाल में फंसी महिला की जिंदगी
शाहजहांपुर जनपद की एक महिला की जिंदगी दो पतियों के बीच में फंस गई है। कोतवाली में बैठी आंसू बहा रही महिला अब दोराहे पर खड़ी है। अब उसे फैसला लेने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन



जनपद बरेली के फतेहगंज पूर्वी की निवासी एक महिला की शादी 35 वर्ष पूर्व जनपद शाहजहांपुर के तिलहर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। महिला के एक बेटी भी थी। 25 साल पहले महिला के पति ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हो गई। पति के जेल जाने के बाद बेटी की भी मौत हो गई। मायके वालों ने उसके अकेलेपन को देखते हुए जनपद पीलीभीत के थाना देवरिया कला क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी एक पूर्व प्रधान के साथ उसकी दूसरी शादी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला दूसरे पति के साथ देवरिया कला में रहने लगी। उनसे एक बेटी व एक बेटे को जन्म दिया। पुत्री की एमएससी की पढ़ाई के बाद बीमारी से मौत हो गई जबकि छोटा पुत्र बीएससी कर रहा है। दोनों की जिंदगी ठीक से गुजर रही थी।


डेढ़ माह पूर्व महिला के पहले पति की जेल से रिहाई हो गई। जेल से निकलने के बाद पहले पति ने अपनी पत्नी की खोजबीन शुरू कर दी। 22 अप्रैल को वह देवरिया कला से उसे लेकर कायमगंज के प्रेमनगर गांव निवासी अपनी बहन के घर आया।


महिला के दूसरे पति ने संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और खोजबीन करते हुए कायमगंज आ गए। पुलिस के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को देखकर महिला का पहला पति वहां से भागा, जिससे गिरकर वह घायल हो गया।



पुलिस महिला को कोतवाली ले आई। महिला कोतवाली में असमंजस की स्थिति में है। महिला के समझ में नहीं आ रहा है कि अब किसके साथ जाने का फैसला ले। पूछे जाने पर बताया वे दोनों पतियों के सामने आने के बाद फैसला लेगी। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि महिला के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed