{"_id":"5c717fedbdec224bc54ab060","slug":"151550942189-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली रोकने पर हंगामा, जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली रोकने पर हंगामा, जाम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मसेनी चौराहे पर शनिवार शाम को मिट्टी लदी तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को नायब तहसीलदार ने रोक लिया और कार्रवाई की बात कही। इस पर चालकों ने ट्रैक्टर मालिक प्रधान के पति को सूचना दे दी। उनके समर्थकों के पहुंचने पर उनकी नायब तहसीलदार से नोकझोंक हुई। इसके बाद समर्थकों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर आईटीआई चौकी भेज दिया। तब मामला शांत हुआ।
गांव अमेठी कोहना के प्रधान के पति देवेंद्र की ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी लेकर मसेनी की ओर जा रही थी। चौराहे के पास नायब तहसीलदार पवन गुप्ता ने तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को रोक लिया। चालकों ने रोकने का कारण पूछा तो वह कार्रवाई की बात कहने लगे। इस पर चालक ने प्रधान पति देवेंद्र को फोन कर दिया। इससे देवेंद्र वहां उनके समर्थकों के साथ पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने कहा तो वहां नायब तहसीलदार से नोकझोंक होने लगी। तभी चालक सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि बेवजह कार्रवाई की जाती है। एक कानूनगो आए दिन वसूली करने आ जाता है। नायब तहसीलदार ने चालक व अन्य लोगों को समझाकर शांत किया और उन्हें सड़क से हटाया। तब करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
नायब तहसीलदार पवन गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन करने के आरोप ट्रैक्टर ट्रालियां सीज कर की हैं। जिस स्थान पर मिट्टी डाली जा रही है। वह भूमि अभिलेखों में तालाब में दर्ज है। इसे रोकने के लिए एडीएम को पत्र लिखा जाएगा।